सहारनपुर: नकुड़ के मोहल्ला चौधरीयान में शनिवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शादी समारोह में शामिल दो लग्जरी गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई।
यह आग इतनी तेज़ थी कि देखते ही देखते दोनों गाड़ियां जलकर खाक हो गई। भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष सौरभ कटारिया ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मुस्तैदी से आग पर काबू पा लिया गया – जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया – हालांकि तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जल चुके थे – पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।









