किसानों के चकमार्ग की बहाली का एसडीएम ने मौके से किया निरीक्षण

किसानों के चकमार्ग की बहाली का एसडीएम ने मौके से किया निरीक्षण

नागल: बुधवार को उपजिलाधिकारी देवबंद युवराज सिंह ने किसानों के चकमार्ग की बहाली का मौके से निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम युवराज सिंह ने बताया कि रेलवे डीएफसीसी के द्वारा सीमांकन का कार्य चल रहा है।

क्षेत्र के किसानो की शिकायत थी कि उनके गांव खटोली से गांव पांडोली फाटक तक के करीब 5 किलोमीटर लंबे चकमार्ग की बहाली का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है और रेलवे डीएफसीसी के द्वारा वादा किया गया था कि जब तक किसानों को उनका चकमार्ग नहीं मिल जाता तब तक वह वैकल्पिक तौर पर डीएफसीसी के रास्ते से ही किसान अपनी उपज निकालता रहेगा।

किसानों का कहना था कि यदि रेलवे डीएफसीसी अपनी भूमि पर सीमांकन का कार्य कर देगी तो उन्हें चकमार्ग न होने के कारण न हीं किसान अपने खेत जोत पाएगा और न ही उनके खेतों की उपज निकल पाएगी। मामले का संज्ञान लेते हुए चकमार्ग का मौके से निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान रेलवे डीएफसीसी अधिकारी दीपक दास, हल्का लेखपाल नवीन सैनी, भाकियू रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्रसिंह, आशीष चौधरी, अनिल, विकास कुमार, बिजेंदर उर्फ काला, जगदीश वालिया, बंटी सुलेमान तथा जगदीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Posted By- News Parikarma

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *