नागल: सीडकी चौराहा स्थित एमएसडी इंटर कॉलेज की 25वीं वर्षगांठ की सफलता पर तथा एमएसडी पब्लिक स्कूल की स्थापना के अवसर पर सिल्वर जुबली कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री जसवंत सैनी, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम तथा पूर्व विधायक जगपाल सिंह एवं अन्य अतिथियों सहित संयुक्त रूप से मां सरस्वती चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलित करते हुए का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने कॉलेज प्रबंधन तंत्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि एमएसडी इंटर कॉलेज के द्वारा इतने कम समय में बुलंदिया छुना एक गौरव की बात है उन्होंने कहा कि कॉलेज के 25 वर्षों के दौरान विद्यालय से छात्र शिक्षा ग्रहण करके अलग-अलग क्षेत्रों में अथवा देश निर्माण में अपनी सेवा दे रहे हैं और सबसे बड़ी गौरव की बात यह है कि एमएसडी इंटर कॉलेज की दूसरी शाखा एमएसडी पब्लिक स्कूल के द्वारा केंद्रीय बोर्ड से मान्यता लेकर इसकी स्थापना करना यह क्षेत्र वासियों के लिए एक वरदान साबित होगा उन्होंने कहा कि बच्चों का सबसे बड़े शिक्षक उसके माता-पिता होते हैं जो उसे संस्कारवान बनाकर शिक्षा के मंदिर के द्वारा उसे भारत की संस्कृति एवं भारतवर्ष के धन्य होने का ज्ञान कराता है।

विधायक देवेंद्र निम ने एमएसडी इंटर कॉलेज के 25 वर्ष संघर्षशील की सफलता के की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पिछले क्षेत्र में सीबीएसई बोर्ड का विद्यालय होने पर क्षेत्र के युवाओं को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्राप्त होगा और वह अपने जीवन की दिशा व दशा बदलने का काम करेगा। पूर्व विधायक जगपाल सिंह ने कहा कि बदलते हुए प्रवेश में शिक्षा का आधुनिकरण होना भी आवश्यक है उन्होंने सिल्वर जुबली के इस सफल कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कॉलेज के प्रबंध तंत्र को शुभकामनाएं दी।
आईआईएमटी की निदेशक डॉ अंजू वालिया ने कहा कि जिस प्रकार से स्कूल के बच्चों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा को दिखाने का काम किया है वह उन्हें शुभकामनाएं देते हुए छात्र गुणवत्ता शिक्षा ग्रहण करके लक्ष्य निर्धारित कर जीवन को सफल बनाने का काम करें।
वही कॉलेज गया प्रबंधक नवीन त्यागी एवं प्रवीण त्यागी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम के मेघावी छात्रों को भी सम्मानित करने का काम किया। कार्यक्रम में प्रांतीय प्रमुख अनिल कुमार, जिला कार्यवाह रामकिशन,प्रधानाचार्य जसवीर राणा, मीनाक्षी धीमान, प्रदीप त्यागी, पुरुषोत्तम त्यागी, सुरेश सैनी, रविंद्र कुमार, बिट्टू चौधरी, अमित चौधरी, नरेश कुमार, इसरार प्रधान, मुनेश मडकी आदि मौजूद रहे।









