शिकायतकर्ता क़ो सता रहा है अब जान का खतरा
धमकिये मिलने का दौर शुरु CM और DM क़ो पत्र लिखकर सुरक्षा की लगाई गुहार
सहारनपुर। पिछले कई दिनों से तहसील बेहट क्षेत्र का खनन जॉन खनन की खन–खन से गूंज रहा था–इसी दौरान हिम्मत दिखाते हुए एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी के दरबार में शिकायत लगाई–शिकायत का संज्ञान लेते जिलाधिकारी ने मौके पर टीम भेजी और मौके से धरती का सीना छलनी कर अवैध खनन करते जेसीबी – पोकलैंड मशीन व डंपर पकड़ लिये –और अवैध खनन कराने वाले मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव अमादपुर निवासी दो व्यक्तियों सहित कई खनन माफियाओं व स्टोन क्रेशरो के नाम भी प्रकाश में आए– लेकिन अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई हैं –जिससे एक बार फिर शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर अवैध खनन में शामिल खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है– शिकायतकर्ता का कहना है कि खनन माफिया उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है–अब सवाल यह उठता हैं खनन माफियाओं के योगी सरकार मे हौसले इतने बुलंद हो गये हैं जो शिकायत करने वाले को ही जान से मारने की धमकी दे रहे हैं – शिकायतकर्ता ने सादिक और अनसार सहित शिव भोला व निर्माण स्टोन क्रेशर पर अवैध खनन कराने का आरोप लगाते हुए वीडियो फुटेज और लोकेशन सहित फोटो देते हुये शिकायत दर्ज कराई थी।
उस्मान अली
मिर्जापुर








